उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान को गोली मार दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गाजीपुर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को स्थानीय उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह खतरे से बाहर है।
बरेसर थाने के विद्यापुर ग्राम प्रधान भरत कुमार(43) सुबह दस बजे गांव में ही मनरेगा का कार्य देखकर वापस पैदल ही घर आ रहे थे। तभी लाल रंग की अपाची बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान के पर फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधान के हाथ में गोली लग गई।