फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की निर्मम हत्या, चाकू और गोली मारने के बाद युवक को जलाया

Wed, 10 Apr 2019 05:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बृजेश की फाइल फोटो और घर पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक प्रेमी को अपने प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। प्रेमिका के पिता और भाई ने प्रेमी को चाकू और गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो युवक को आग लगा दी।

विज्ञापन


आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव का निवासी बृजेश यादव (22) पुत्र राजाराम यादव बीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। बृजेश का बगल के गांव कलवारी के महेंद्र यादव की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृजेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर अक्सर जाता रहता था।

परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात में बृजेश खाना खाने के बाद घर के बाहर ही चारपाई पर सो गया। रात में ही उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर के अपने घर मिलने के लिए बुलाया। वहां पर प्रेमिका के पिता महेंद्र यादव उसका भाई प्रदीप यादव और संदीप यादव मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बृजेश की तीनों ने पहले चाकुओं और गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद बृजेश पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सबूत को मिटाने के लिए बृजेश के 60 प्रतिशत जले हुए शव को सीवान में फेंक कर भाग गए। बुधवार सुबह बृजेश की लाश को लोगों ने देखकर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की सूचना पर बृजेश के पिता राजाराम यादव थाने पहुंचे। बृजेश के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता महेंद्र, भाई प्रदीप और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें