यूपी के आजमगढ़ में एक युवती की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती की लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर थाने ले गई।
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिली दान चिलबिली गांव के सिवान में स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार सुबह हत्या कर फेंकी हुई युवती की लाश मिली। इसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत में गोबर फेंकने गई महिला ने शव देखा तो गांव के लोगों को बताया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी रविशंकर छवि, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फारेंसिक टीम और खोजी कुत्ता लेकर मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान शव के पास खून से सना चाकू पड़ा मिला। युवती के सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार लाश किसी 20 वर्षीय युवती की है। इसका रंग गोरा था। टीशर्ट, नीले रंग की जिंस पैंट और जूती पहने हुए थी। उसके कान, नाक और गले में कुछ नहीं था। युवती के पहनावे आदि को देखने से वह किसी अच्छे घर की मालूम पड़ रही थी।