यूपी के गाजीपुर जिले में ईयर फोन लगा रेलवे लाइन पर टहल रहे मुड़वल गांव के दो युवकों की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक गांव की दलित बस्ती के रहने वाले थे।
मुड़वल गांव के मुकेश राम (22) तथा धीरज राम (23) ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहे थे। दोनों सेल्फी लेने रेलवे लाइन पर गए थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई।
बुधवार की देर शाम दोनों जब घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो रेल पटरी पर उन दोनों की क्षत-विक्षत लाश मिली। खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि दोनों युवक मजदूरी करते थे और दोनों भाई थे। घरवालों का कहना है कि वे शौच के लिए घर से निकले थे।