फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से छिपकर मिलते थे प्रेमी युगल, पुलिस ने थाने में कराई शादी

Thu, 03 Aug 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाति के बंधन को तोड़कर एक युवक और युवती इक-दूजे को दिल दे बैठे। दोनों छिपकर एक-दूसरे से मिलने लगे, पर ये ज्यादा दिन नहीं चल सका और पकड़े गए। नतीजा सुखद रहा और दोनों की थाने में शादी हो गई। घटना यूपी के मऊ जिले की है।
विज्ञापन


मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी विनोद मौर्य पुत्र रामजन्म मौर्य और रेखा जायसवाल पुत्री स्व. पंचम मर्यादपुर के बीच एक ही कालेज में पढ़ाई के दौरान से ही प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों घर वालों को बिना बताए मिलते भी रहते थे।

बताया जाता है कि दोनों प्रेमी मंगलवार की शाम मर्यादपुर में कहीं मिलकर बातें कर रहे थे। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों को देर शाम थाने उठा लाई और दोनों के परिवारजनों को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन


इस बीच कई बिचौलियों ने लड़के के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे का भय दिखाकर हजारों रुपये लड़के के परिवार वालो से लेने की भी सूचना मिली।

देर रात दोनों पक्षों के लोगों के बीच थाने में ही स्थित मंदिर पर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी कर दी गई।इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के होकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें