फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : युवती के साथ दरिंदगी, घर जाते समय रास्ते से उठाया, कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 04 Mar 2019 10:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती को सरेराह चलते हुए कमरे में खींच कर वारादात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


वाराणसी के कैंट पुलिस के अनुसार, रविवार शाम पीड़िता अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पांडेयपुर नई बस्ती के रपहने वाले सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन कमरे में खींच ले गया। इसके बाद सोनू ठाकुर और उसके साथी हिमांशु यादव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची।

इसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू ठाकुर और हिमांशु यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें