पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि एजाज और ऋषिकांत ने एक लाख की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। बीचबचाव करने पर गनर और ड्राइवर को भी पीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पूरी घटना रजिस्ट्री कार्यालय में लगे सीसी कैमरे में कैद है।
पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि हमला गुरुवार को हुआ था लेकिन मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया था कि अपने लोगों के साथ घर रवाना हो गया था। तहरीर नहीं दे सका था। शुक्रवार और शनिवार को इलाज कराया। रविवार को कैंट थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस से प्रभावी कार्रवाई का भरोसा मिला है।
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।