थानावार तैयार हो शोहदों की सूची
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस के तहत सभी थानों पर शोहदों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बिना नंबर वाहन, काली फिल्म वाले वाहन, दोपहिया पर तीन सवार नवयुवक और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई हो।
साइबर अपराधियों की कुंडली खंगाली जाए। साइबर थाना, सेल में तैनात कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साइबर ट्रेनिंग कोर्स सभी पुलिसकर्मियों के लिए अनिवार्य है। जनता से संवाद में संवेदनशीलता व सकारात्मक व्यवहार अपनाना होगा।
हर हाल में सीयूजी उठाएं
पुलिस आयुक्त ने कहा कि राजपत्रित अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी तक सीयूजी फोन हर हाल में उठाएं। सीयूजी फोन न उठाना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था और मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह आदि रहे।