फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में मुठभेड़: पांच हजार रुपये और गांजे के लालच में गोवंश तस्करी, पुलिस टीम पर की फायरिंग; एक गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

जिले के कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग पर गोवंश तस्करी कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर वाराणसी निवासी सूरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। क्रूजर से गाय और सांड बरामद हुए। आरोपी ने पांच हजार रुपये और गांजे के लालच में तस्करी करने की बात कबूली।
विज्ञापन
चंदौली कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवंश तस्करी कर भाग रहे तस्करों ने कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके चार अन्य साथी फरार हो गए। मौके से क्रूजर वाहन में लदी एक गाय और एक सांड बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पांच हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की।

विज्ञापन




चंदौली कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग पर एक संदिग्ध क्रूजर वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद कुछ आरोपी चलती गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए घेराबंदी की और सूरज उर्फ गोलू पटेल (26) निवासी लमही, थाना पहड़िया, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान क्रूजर में एक गाय और एक सांड लदा मिला। पुलिस ने वाहन समेत दोनों गोवंश को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार

पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह पांच हजार रुपये और गांजा पीने के लालच में गोवंश तस्करी में शामिल हुआ था। वाराणसी से छुट्टा गोवंश को क्रूजर में लादकर बिहार में वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, वाहन में सूरज के अलावा विकास चौहान, बाबू यादव, संतु यादव और शिवकुमार सोनकर भी सवार थे।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि विकास चौहान के कहने पर शिवकुमार सोनकर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

चंदौली कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गोवंश तस्करी कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें