फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 5975 असलहे जमा, 12687 का चालान

Sun, 15 Jan 2017 02:28 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
गन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद शरारती और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत जिले के 16238 लाइसेंसी असलहों में से शनिवार तक 5975 जिले के थानों में जमा हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, चार दिसंबर को लागू हुई आचार संहिता के बाद अब तक 12687 लोगों का चालान किया गया है जबकि 4953 लोग पाबंद किए गए हैं।
जिला पुलिस की चुनाव सेल के अनुसार आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक जिले में सात के खिलाफ गुंडा एक्ट, 20 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट और चार के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।

जिले में अब तक 1163 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है और 19 असलहे व 67 कारतूस जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही अब तक फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने 51 लाख 99 हजार पांच सौ रुपये व 2.77 किलोग्राम सोना और पुलिस ने 58 लाख 46 हजार दो सौ रुपया व 14 किलोग्राम चांदी चेकिंग के दौरान बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर के तहत जिनके खिलाफ भी कार्रवाई हुई है उनके संभावित स्थानों पर रोजाना दबिश देने के लिए सभी थानेदारों और हल्का प्रभारियों को निर्देश है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर आगामी 15 मार्च तक पाबंदी लगाई गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि 15 मार्च तक विशेष परिस्थितियों में विभागाध्यक्ष की अनुमति पर ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें