फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने चापड़ से पत्नी के गले पर किया वार

Mon, 12 Dec 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
50 वर्षीय रिक्शा चालक ने अवैध संबंध के शक में सोमवार की सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी के गले पर चापड़ से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना क्षेत्र स्थित एक सरकारी आवासीय कॉलोनी की है।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से दीनदयाल राजकीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाई गई महिला का कहना था कि वह न तो पति को छोड़ पाएगी और न प्रेमी को। वहीं, घटना के बाद से महिला का पति घर छोड़कर फरार है।

शिवपुर क्षेत्र स्थित एक सरकारी आवासीय कॉलोनी निवासी रिक्शा चालक रोजाना सुबह घर से अपने काम पर निकल जाता था। पासपड़ोस के लोगों से उसे पता चला कि उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर पर क्षेत्र के ही एक मुर्गा कारोबारी का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

रविवार को रिक्शा चालक घर आया तो उसने अपनी पत्नी और मुर्गा कारोबारी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर उसने पत्नी की जमकर पिटाई की। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी शुरू ही थी कि तभी पति ने चापड़ उठाया और पत्नी के गले पर वार कर दिया। पत्नी और उसके बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और सूचना पुलिस को दी गई।

पति के वार से घायल हुई महिला की हालत उपचार कर रहे डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। बता देें कि उक्त दंपती की एक बेटी का विवाह हो चुका है और एक बेटी व दो बेटे साथ रहते हैं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर शिवपुर ने बताया कि घटना को लेकर अब तक तहरीर नहीं मिली है। मिली सूचना के आधार पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उसके पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें