फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दूकान पर छापा, इंजेक्शन के दो वायल सीज

Tue, 02 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में संक्रमित इंजेक्शन से सात लोगों के आंख की रोशनी खतरे में पड़ने के बाद सोमवार को औषधि प्रशासन ने लंका स्थित न्यू अमर फार्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान चार मिलीलीटर का दो शीशी एवेस्टीन मिला। उसे सीज कर लिया गया है। साथ ही, जांच के लिए दवा के नमूने को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवा की दूकान पर छापेमारी की सूचना मिलने पर दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के कई दूकानदार अपनी दूकानें बंद करके घर चले गए। थोड़ी ही देर में छापेमारी की सूचना शहर भर में फैल गई।
विज्ञापन

दवा मंडी सप्तसागर, चौक, अर्दली बाजार सहित कई दूकानों पर आने वाले मरीजों को बगैर पर्चे के दवा नहीं दी गई। सहायक आयुक्त औषधि एनके स्वामी ने बताया कि दूकान पर छापेमारी के दौरान दो शीशी दवा मिली है।
जिसकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान यह पता चलेगा कि दवा में गड़बड़ी थी या फिर इसके निर्माण में कोई त्रुटि रही। एवेस्टीन दवा की बिक्री पर किसी प्रकार की रोक नहीं है।
21 जनवरी को स्वास्थ्य निदेशालय से आदेश हुआ था कि इस दवा का इस्तेमाल आंख के मरीजों पर न किया जाए। जिन मरीजों को यह दवा दी है उन्होंने इसके पहले भी दवा डाली थी।
विज्ञापन

दवा के दूकानदार ने 20 हजार रुपये में दवा खरीदी थी। जिसे 23500 रुपये में बेचा था। यह दवा स्विटजरलैंड की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें