फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरेखू से ही जुड़े हैं हत्या के तार

Mon, 22 Feb 2016 02:05 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कुख्यात बदमाश महेश मिश्र की हत्या के तार घटना वाले गांव दरेखू से ही जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि दरेखू नहर पुलिया के समीप जहां महेश की गोली मार हत्या की गई थी, उसके आसपास की बस्ती के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों से उसकी काफी नजदीकियां थी।
विज्ञापन




इन युवकों को महेश असलहे भी देता था। क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा के अनुसार महेश की हत्या के पीछे का कारण जमीन विवाद, पुरानी रंजिश या फिर असलहों के लेनदेन से जुड़ा है। यह बात भी सामने आई है कि शराब के नशे में महेश किसी के भी घर में घुस जाता था। इससे भी लोग उससे खार खाए हुए थे।



रोहनिया थाने के टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश शहाबाबाद निवासी महेश मिश्रा उर्फ गुड्डू (36) की शुक्रवार को देर रात दरेखू नहर पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह दरेखू में आयोजित एक कौव्वाली में शामिल होने के बाद शुक्रवार रात दो बजे वहां से बाइक से निकला। उसके पीछे दो बाइक पर सवार होकर कुछ और लोग भी निकले और शनिवार की सुबह वह मरा हुआ पाया गया। महेश के सिर में दाएं तरफ बेहद करीब से दो गोली मारी गई थी।
विज्ञापन




उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन के कारण रोहनिया थाने की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी में व्यस्त है। इसके चलते वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों की खोजबीन की दिशा में कुछ खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें