फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी का मऊ जेल पर छापा, बरामद हुए 51 मोबाइल समेत हीटर, भगौने, चाकू, सब्जियां और गुटखा भी बरामद

Thu, 30 Jan 2020 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मऊ जेल में डीएम-एसपी ने मारा छापा।(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिला कारागार में गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छापा मारा। इस दौरान बैरकों से 51 मोबाइल फोन, हीटर, भगौने, चाकू, सब्जियां और गुटखा मिले। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की लीपापोती में जुटा रहा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य दोपहर में अचानक जिला कारागार पहुंचे और एक-एक बैरक की तलाशी ली। इस दौरान बैरकों में छिपाकर रखे गए 51 मोबाइल फोन और कई चार्जर मिले।

हीटर, भगौने, गुटखा, खैनी, चाकू, आलू ,प्याज, हरी मिर्च, मसाला भी मिला। अधिकारियों ने भोजनालय और अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित सामान मिलने से हैरान एसपी ने जेल अधीक्षक से इस बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। दोपहर दो बजे तक चली कार्रवाई के घंटों बाद भी संबंधित अधिकारी कुछ नहीं बता पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें