फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड की बरसी के दिन दिल्ली में हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी भदोही से गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
गैंगरेप का मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्भया कांड की बरसी वाले दिन दिल्ली में एक किशोरी से हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी को यूपी के भदोही से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 16 दिसंबर को दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


गैंगरेप के मुख्य आरोपी को बुधवार की देर रात भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस और गोपीगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी का आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ के बाद शालीमार बाग थाने की पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। 16 दिसंबर को पूरे देश में जहां निर्भया कांड की बरसी बनाई जा रही थी, उसी दिन दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र के एक गॉर्डन में तीन युवकों ने किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने गई थी। वहां अंधेरे का लाभ उठाकर तीन युवकों ने लड़की के दोस्त को डंडे से पीट कर घायल कर दिया और उसके जूते और मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद किशोरी को झाड़ियों के पीछे घसीट कर उसके साथ रेप किया था।
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली में नौकरी करता था

पुल‌िस ‌ग‌िरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद शालीमार थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पीड़िता के घायल साथी के छीने गए मोबाइल के लोकेशन के आधार पर शालीमार पुलिस गोपीगंज पहुंची।

क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को देर रात घटना के मुख्य आरोपी इब्राहिमपुर गांव निवासी कमलेश सरोज पुत्र धीरेंद्र सरोज को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ ले गई।

पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया गिरफ्तार किया गया युवक गैंगरेप का मुख्य आरोपी है। वह दिल्ली में रह कर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पीड़िता के दोस्त का छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें