फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने इतना टॉर्चर किया कि हार्ट अटैक आने की कगार पर पहुंच गया था दारोगा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Sep 2019 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जफराबाद थाने में इंस्पेक्टर ने एक दरोगा को इस कदर टार्चर किया कि उनकी तबियत खराब हो गई। दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा ने इंस्पेक्टर पर विवेचना को लेकर टार्चर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के जफराबाद थाने में जूनियर दरोगा को सीनियर द्वारा इतना टॉर्चर किया गया कि उसकी हार्ट बीट बढ़ गई। जिससे उसे घबराहट होने लगी और हाथ पैर कांपने लगे। आपातकालीन स्थिति में उसे जिला अस्पताल जाना पड़ा। जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप किया तो पता चला कि हार्टबीट इतनी बढ़ चुकी थी कि उसे हार्टअटैक आ सकता था।

संयोग अच्छा था कि समय रहते दरोगा अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने नियंत्रित कर लिया। अपनी पीड़ा बताते हुए दरोगा ने कहा कि हमारे विभाग में अनुशासन के नाम पर कुछ सीनियर टॉर्चर कर रहे हैं। उनकी शिकायत भी नहीं की जा सकती। क्योंकि हमारे विभाग में अनुशासन के नाम पर ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के बारे में पूछे जाने पर दरोगा ने बताया कि एक विवेचना की फाइल है, जिसको तीन महीने से सीनियर दरोगा अपने पास रखे हुए हैं। विवेचना में कुछ गलती हो गई थी, इस पर सीनियर दरोगा, जूनियर को बार-बार नौकरी खा जाने की धमकी देकर टॉर्चर कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें