फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में डी-नाइन गैंग दवा कारोबारी से मांगी पांच लाख रंगदारी

Sun, 23 Apr 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
कारोबारी ने दी कोतवाली में तहरीर - फोटो : demo
विज्ञापन
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना  निवासी दवा कारोबारी से रविवार को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले बदमाश ने खुद को डी-नाइन गैंग का सदस्य बताया। कारोबारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


 मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के फरीदपुर मुहल्ला के अरुण मौर्या की कस्बे के करहां स्टैंड के पास दवा की होलसेल दूकान है। शनिवार की रात वह अपनी दूकान पर बैठे थे, तभी 9.16 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को डी-नाइन गिरोह का सदस्य बताते हुए एक सप्ताह के भीतर पांच लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे, साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये का इंतजाम नहीं किया तो जान से हाथ धोना पडे़गा।
विज्ञापन


धमकी से भयभीत अरुण दूकान बंद कर घर चले गए । रविवार को बदमाश ने फिर फोन किया और रंगदारी मांगते हुए रुपये न देने पर चिरैयाकोट के आटोमोबाइल व्यापारी विनोद जायसवाल का सा हश्र होने की धमकी दी।
विज्ञापन


कहा कि पैसे का इंतजाम कर मुझे इसी फोन नंबर पर सूचना दे देना। दुबारा फोन आने के बाद कारोबारी ने कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में लिखित तहरीर दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें