फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: विश्वनाथ धाम में तैनात CRPF जवान के साथ 5.72 लाख की ठगी, अपडेट करवाया था योनो एप; केस

Sun, 24 Aug 2025 04:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीआरपीएफ जवान की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस केस की पड़ताल कर रही है। शातिर ठग ने जवान से योनो एप अपडेट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान अनिल सोरेन के साइबर ठगों ने 5.72 लाख रुपये एसबीआई योनो एप के बहाने ठग लिए। पीड़ित जवान ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


झारखंड के गोड्डा पोडेया हाटा थाना क्षेत्र के ठाकुर नहान निवासी अनिल ने बताया कि 16 अगस्त को फोन आया और बताया कि आपके पास योनो एप का पुराना वर्जन है। व्हाट्सएप पर नया वर्जन भेजा। 

17 अगस्त को व्हाट्सएप से फोन आया और कहा कि आपका योनो चालू हो गया है। इसके बाद खाते से पांच बार में 5,72,500 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर साड़ी की सस्ती कीमत, छह आईडी पर केस दर्ज: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर साड़ी की सस्ती कीमत पोस्ट कर धोखाधड़ी में साइबर क्राइम थाने में छह आईडी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। महमूरगंज के लवकुश अपार्टमेंट की ममता राय ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर साड़ियों का व्यापार करती हैं। 

कुछ दिनों से फर्जी आईडी और फोटो लगाकर साड़ियों की कीमत कम लिख लोग स्कैनर भेजकर ग्राहकों से पैसे ले रहे हैं और साड़ी भी नहीं दे रहे हैं। आरोपियों में गोयल साड़ी एंपोरियम, करिश्मा ऑलाइन शॉपिंग, शमरीन ऑनलाइन शापिंग, ऑनलाइन शापिंग, सस्ता बाजार और रेवती रमन मिश्रा हैं। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

महिला के खाते से 38 हजार की साइबर ठगी: महिला के बैंक खाते से 38,131 रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़िता ने शनिवार को कैंट थाने में केस दर्ज कराया। सिकरौल के वरुणा एंक्लेव निवासी पीड़िता डॉ. सुषमा स्वराज ने पुलिस को बताया कि 3 अगस्त की सुबह 9.12 बजे मोबाइल पर एक मैसेज आया।

लिंक पर क्लिक कर पता अपडेट करने और पांच रुपये डिलिवरी शुल्क का भुगतान करने के बाद डेबिट कार्ड से 38,131 रुपये कट गए। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें