मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह शराब की दुकान के मैनेजर से बाइक सवार बदमाश एक लाख 60 हजार नकदी छीन कर फरार हो गए। दिन दहाड़े छिनैती की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
क्लिक कर पढ़ें खबर : मिर्जापुर : शराब की दुकान के मैनेजर से दिनदहाड़े लूट, एक लाख 60 हजार लेकर फरार हुए बदमाश
आजमगढ़ जिले के सरायमीर क्षेत्र के रंगडीह सुतरीगंज गांव स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सोमवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
क्लिक कर पढ़ें खबर : आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, लोगों ने किया हंगामा