फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : मकान का बंटवारा नहीं हुआ तो कर दिया रिश्ते का खून, चाकू मारकर की क्लर्क की हत्या

Sun, 05 May 2019 07:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक पीजी कॉलेज के क्लर्क की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पट्टीदारों द्वारा परिवार के लोगों से चल रहे पंचायत के दौरान चचेरे भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के लंगड़पुर गांव निवासी मिथिलेश मिश्रा (45) पीजी कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मिथिलेश के पट्टीदार विष्णुशंकर मिश्रा वाराणसी में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुश्तैनी मकान को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा था।

इसे लेकर रविवार की सुबह मिथिलेश के चाचा विष्णुकांत अपनी पत्नी, बेटा विशाल उर्फ अभिनव सहित अन्य पांच लोगों के साथ कार से भूमि की पंचायत करने मिथिलेश के घर पहुंचे। सभी ने चाय-नाश्ता किया, इसके बाद मिथिलेश के घर से कुछ दूरी पर स्थित खानदानी मंदिर के पास खड़े थे, जहां मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अभिनव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मकान बंटवारे को लेकर बातचीत होने लगी। कुछ ही देर में तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान अभिनव अचानक चाकू निकालकर मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार करने लगा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

मिथिलेश के बड़े पिता विजयशंकर मिश्रा ने विरोध किया तो उन्हें भी मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा लिया। उन्होंने किसी तरह से भागकर जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने माता-पिता और साथियों के साथ फरार हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल मिथिलेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा और एसपी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में मृतक के छोटे भाई अखिलेश मिश्रा ने चाचा विष्णुकांत मिश्रा, चचेरा भाई विशाल, बहनोई सहित चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

इस संबंध में एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मकान के बंटवारे के विवाद को लेकर वारदात हुई है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें