फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल के ही छात्र पर शक

Sun, 05 May 2019 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक स्कूल में साढ़े तीन साल की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस बात का खुलासा बच्ची के घर लौटने पर हुआ। सहमी बच्ची से बातचीत के बाद अभिभावकों ने अस्पताल में मेडिकल जांच कराई तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभिभावकों ने स्कूल के ही किसी छात्र पर दुष्कर्म का शक जताया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। बच्ची की उम्र तीन साल पांच महीने बताई जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को जब बच्ची स्कूल से घर आई तो वह सहमी और बेहद असहज नजर आई। उसकी मां ने बच्ची से बातचीत की तो उसकी बातों से मां को शक हुआ। देर शाम जब बच्ची के पिता काम से घर लौटे तो वे बच्ची को फौरन शनिवार की रात बिलासपुर अस्पताल ले गए।

जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। बिलासपुर एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि रविवार को परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची से भी बातचीत की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें