फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद विक्की को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के चोपन में 10 अगस्त 2015 को बदमाश हैदर अली की हत्या मामले में वांछित दालमंडी क्षेत्र के पार्षद विक्की खान को सोनभद्र जिले की क्राइम ब्रांच ने शनिवार की दोपहर मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। तीन फरवरी को कमर में गोली लगने के बाद से उसका इलाज चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद उसे चोपन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने देर शाम उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बड़ी पियरी निवासी हैदर की हत्या मामले में उसकी बहन फिरदौस ने विक्की समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से विक्की फरार चल रहा था। इसी बीच तीन फरवरी की रात विक्की किसी के जनाजे में शामिल होने बड़ी पियरी इलाके में गया था। जनाजे से लौटते समय चउरछटवा में बदमाशों ने विक्की पर हमला कर दिया था। करीब दस राउंड फायरिंग की गई।


हमले में विक्की और उसके साथ चल रहे सुजीत को गोली लग गई। दोनों को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने विक्की पर हमले के मामले में बीते शुक्रवार को बल्लू सेठ और दीपक पंडित को बेनियाबाग तिराहे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




हमले के सूत्रधार बड़े मिर्जा ने अदालत में समर्पण कर दिया था। वहीं घटना के बाद सोनभद्र पुलिस घायल विक्की से पूछताछ करने वाराणसी पहुंची थी। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। सोनभद्र पुलिस शनिवार की दोपहर उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें