फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसएसपी से बोला-'मेरा इस्तीफा मंजूर करें'

Wed, 24 Jul 2019 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सिपाही ने एसएसपी को सिर्फ इसलिए इस्तीफा देने की बात कही क्योंकि इंस्पेक्टर उसे गालियां देता है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला की शिकायत सिपाही विपिन कुमार सिंह ने एसएसपी से की है। सिपाही का आरोप है कि इंस्पेक्टर रामनगर उसके साथ गाली गलौज करते हैं और वह इस वजह से इस्तीफा देना चाहता है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ को दी गई है।

अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सिपाही अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करता है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामनगर द्वारा आगाह किए जाने पर वह अभद्रता का आरोप लगाने लगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें