फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 9वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, तीन थानों का चक्कर काटती रही पीड़िता

Fri, 22 Jun 2018 01:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला गुरुवार को सामने आया है।  वारदात लगभग सवा माह पुरानी नौ मई की बताई गई है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मिंटू सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुराचार, अपहरण सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


साथ ही, पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। भेलूपुर थाने पर गुरुवार दोपहर बाद पीड़िता अपनी मां के साथ पहुंची। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी नौ मई को लक्सा क्षेत्र स्थित अपने स्कूल जाने के लिए महमूरगंज स्थित एक मिठाई की दुकान के पास से ऑटो में बैठी।

ऑटो में पीछे मिंटू सिंह सहित तीन युवक पहले से बैठे थे। इसी दौरान तीनों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघा दिया तो वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को लोहता क्षेत्र स्थित कमरे में बंद पाया और उसके हाथ-पैर बंधे थे। 
विज्ञापन

 

इस तरह चंगुल से छुटी छात्रा

पीड़िता के अनुसार बंद कमरे में उसके साथ चार युवकों ने दुराचार किया। विरोध करने पर चारों युवक उसकी पिटाई करते थे। किसी तरह से पीड़िता वहां से भाग कर एक अस्पताल के पास पहुंची और वहां मौजूद एक बुजुर्ग को आपबीती सुनाई तो उन्होंने उसे उसके घर तक पहुंचाया।

आरोप है कि आरोपी पीड़िता को जानमाल की धमकी दे रहे थे इस वजह से वह पुलिस से शिकायत करने से कतरा रही थी। किसी तरह से उसने शिकायत की हिम्मत जुटाई तो पुलिस टालमटोल करने लगी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भेलूपुर एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नामजद मिंटू सिंह का घर भी पीड़िता को नहीं पता है। दो टीमें तफ्तीश के लिए लगाई गई है।

एक चौकी और तीन थानों का काटती रही चक्कर

यूपी पुलिस
पीड़िता की मां ने बताया वह सबसे पहले अपने बेटी को लेकर महमूरगंज पुलिस चौकी पर गई थी। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला लक्सा थाने का बताते हुए वहां भेज दिया। लक्सा थाने जाने पर सिगरा थाने का मामला बताकर टरका दिया गया।

ब्राह्मण समाज के एक पदाधिकारी भेलूपुर थाने लेकर गए तो इंस्पेक्टर ने दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इसी बीच गुरुवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो भेलूपुर इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज करा कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

कई लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था

RAPE - फोटो : SELF

पीड़िता के अनुसार उसे लोहता क्षेत्र स्थित जिस कमरे में रखा गया था वहां कई अन्य लड़कियों को भी बंधक बनाकर रखा गया था। जिन चारों युवकों ने उसके साथ दुराचार किया वो अन्य लड़कियों के साथ ही यही घिनौनी हरकत करते थे। हालांकि पुलिस गुरुवार की शाम जब पीड़िता को लेकर लोहता क्षेत्र पहुंची तो वह यह नहीं बता सकी कि उसे कहां बंधक बना कर रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें