फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के चक्कर में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, मौके पर सिपाही पहुंचे तो जान बचाकर भागना पड़ा

Tue, 27 Aug 2019 06:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के मैनूद्दीनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर मड़ई हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थर और गुलेल से हमला किया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन


ईंट-पत्थर लगने से दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई। घटना की सूचना मिलने पर हलके के सिपाही मौके पर पहुंचे, तो सभी सिपाहियों को भी दौड़ा लिया। बाद में भारी संख्या में फोर्स लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों को पेंट ने पहुंचाया नुकसान, क्षरण रोकने के उपाय सुझाएगा आईआईटी रुड़की
विज्ञापन


घायल होने वालों में एक पक्ष के विपिन(24) और दूसरे पक्ष से कन्हैई(23) और गुड्डू(26) का नाम शामिल है। यह सभी जहानागंज थाने के मैनूद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। इनमें अक्सर विवाद होता रहता है। मंगलवार की दोपहर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की मड़ई हटा रहे थे।

इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगा। इस दौरान मनबढ़ गुलेल से भी हमलाकर मार रहे थे। मारपीट की सूचना मिलने पर हलके के दो सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गए।

ये भी पढ़ें : यूपी : बच्चा चोरी होने के आरोप में दबंगों ने महिला को पीटकर अधमरा किया, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न छोड़ा

दोनों सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक को दी। सूचना मिलने पर काफी संख्या में फोर्स पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चोट लगने से दोनों पक्ष से दो-दो महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हो गईं। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। सीओ सदर मो अकमल खां ने बताया कि अब तक की जांच में फायरिंग की बात का नहीं पता चला है। दोनों तरफ से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें