हालांकि, इस घटना में युवक के एक पैर में भी चोट लगी थी और उसके कपड़े भी खून से सने हुए थे। लेकिन हत्या के दिन उसने बाहर से जैकेट पहन रखी थी। लेकिन मौके में मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान तथा तकनीकी विश्लेषण सहित स्थानीय इनपुट की मदद से आरोपी की छेलमेल गांव के 24 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र देवी सिंह के रूप में पहचान हुई है, जिसे गिरफ्तार कर दिया है।
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि युवक को पता था कि वह सुबह रोज दूध लेकर जाता है। ऐसे में पूरी योजना के साथ युवक की हत्या की। पहले युवक को जमीन पर गिराया गया और बाद में तेजधार हथियार से उसके सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
जांच में सामने आया कि हत्या के आरोपी युवक ने एक सप्ताह पहले भी गांव की एक महिला के साथ मारपीट की थी। ऐसे में पूरे गांव के लोग भी युवक से सहमे रहते थे। हालांकि हत्या के आरोपी का पुलिस के पास किसी तरह का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
वहीं, काईस पंचायत के तहत आने वाले सेऊबाग में एक घर से आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की।
कहा कि जैसे ही पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है, वे जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की है।