फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर हंगामा, थाने में दी तहरीर

Sun, 25 Aug 2019 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
थाने में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 23 अगस्त को अलीनगर क्षेत्र की एक बस्ती के एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था पर प्रहार बताया है। इसके बाद लोगों ने थाने में जाकर हंगामा किया और युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

साथ ही अलीनगर थाना प्रभारी को तहरीर सौंप कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें