वाराणसी के रामनगर की नगरपालिका अध्यक्ष और नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा शनिवार को रामनगर थाने पहुंची। उन्होंने एक चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना का आरोप लगाने सहित थाने पर दो तहरीर दी है।
पहली तहरीर में रिपोर्टर द्वारा मनगढ़ंत न्यूज व्हाटस एप पर चलाने तो वहीं दूसरी तहरीर में तीन मोबाइल नंबर से आ रहे अश्लील वीडियो, फोटो आदि की शिकायत की। चेयरमैन रेखा शर्मा ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि चैनल का रिपोर्टर पिछले 20-21 दिनों से लगातार व्हाटस एप ग्रुप पर उनके विरुद्ध मनगढ़ंत, झूठा लेख लिख रहा है।
ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, सिपाहियों ने लुटाए रुपये
इससे व्यक्तिगत रूप से मानसिक, राजनीतिक, आर्थिक नुकसान हो रहा है। पार्टी में छवि धूमिल करने व सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश की जा रही है। चेयरमैन ने उचित कार्रवाई करने की थाना प्रभारी से मांग की है।