गोली भांवरकोल निवासी खलासी संजय यादव के कंधे को छूते हुए रामकेवल यादव के सीने में जा लगी। दोनों घायलों को जमानिया तिराहा स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने रामकेवल को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी को डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
परिचालक रामकेवल के बड़े भाई दयाराम यादव की तहरीर पर बस मालिक के बेटे अंशू उर्फ दालियान के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने निजी अस्पताल पहुंच कर घायल से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बस संचालक के पुत्र ने गोली चलाई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।