फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में पशु व्यापारी से तीन लाख लूटे

Thu, 18 May 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बदमाशों ने पशु व्यापारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। यात्री ने इसकी सूचना फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर जीआरपी को दी। हालांकि जीआरपी मामले को जेबकटी बता रही है। 
विज्ञापन


14163 संगम एक्सप्रेस इलाहाबाद से चलकर मेरठ के लिए जाती है। यह ट्रेन रात में करीब एक बजकर 35 मिनट पर टूंडला जंक्‍शन स्टेशन पर पहुंचती है। गुरुवार को यह ट्रेन करीब दो बजे टूंडला स्टेशन पर पहुंची थी। 

यहां ट्रेन की जनरल बोगी में सवार पशु व्यापारी अब्बास अली निवासी गांव फैजीपुर, थाना भजनपुर जिला कौशांबी ने जीआरपी को बताया कि ट्रेन में उनके रुपये लूट लिए गए। अपने बेटे सर्वेश के साथ सफर कर रहे अब्बास ने तीन लाख रुपये लूटे जाने की बात रेलवे पुलिस से कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि बदमाश लूट के बाद टूंडला के पास ही आउटर पर ट्रेन से उतरकर भाग गए। हालांकि जीआरपी मामले में जेबकटी की बात कह रही है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें