फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बाइक के साथ छह चोर पकड़े गए

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आठ बाइक के साथ छह चोर पकड़े गए
विज्ञापन
चोरों के  अंतर जनपदीय गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह ताड़ी खाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं।  सभी चोर गाजीपुर  के रहने वाले हैं। वाराणसी में किराए के मकान में रह कर वारदातें करते थे। सीओ कैंट राजकुमार यादव ने दोपहर को कैंट थाने में आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह ताड़ीखाना के पास मौजूद है। वे किसी को चोरी की बाइक बेचने वाले थे। 
विज्ञापन


   पुलिस ने छापेमारी कर गाजीपुर के नंदगंज निवासी टुन्नू, रंजीत कश्यप, वीरेंद्र पासी, सादियाबाद निवासी मंगल चौहान, गुड्डु राम और वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक मिलीं। पूछताछ में पता चला कि भीड़ वाले स्थानों से डुप्लीकेट चाबी लगाकर वह बाइक चुराते थे। इसके अलावा चेन स्नेचिंग भी करते थे। उन्होंने आठ जून को अशोक विहार में एक महिला की चेन छीनी थी। चोरी करने के बाद अपना ठिकाना बदलते रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें