फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Apr 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर थाने के पिंडरा बाजार में मंगलवार को कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार शरद चंद (30) की मौत हो गई। हादसे में शरद चंद का भाई सुनील (26) और भतीजा शिवम (8) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर तेजी से वाराणसी की ओर भाग निकला। हादसे के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी शरद चंद सामान खरीदने भाई सुनील और सुनील के बेटे शुभम के साथ बाइक से पिंडरा बाजार जा रहा था। बाइक सुनील चला रहा था। पिंडरा बाजार में जौनपुर की ओर से वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से बाइक पर जोरदार टक्कर मारी तो शरद चंद हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, छिटक कर दूर जा गिरे सुनील और शिवम घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पिंडरा ले जाया गया। एक लड़के और लड़की का पिता शरद एक हफ्ता पहले मुंबई से घर आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें