फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा डांसर की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Wed, 26 Apr 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत मलहिया निवासी आर्केस्ट्रा में काम करने वाले सोनू राजभर उर्फ डांसर (25) की मंगलवार सुबह बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार जहर खाने से मौत हुई है। उधर सोनू की मां इंदा देवी ने बताया कि वह सामने घाट की एक युवती से प्रेम करता था। उसके भाइयों ने जबरन जहर देकर मार दिया है। इंदा देवी की तहरीर पर लंका थाने में सामने घाट निवासी विकास यादव, गौरी यादव, पांचू यादव और बाबू यादव पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की बात कही है।मलहिया निवासी मजदूर बेचन राजभर के दो बेटोें में छोटा सोनू सोमवार शाम घर के सामने पहुंचा तो मुंह से झाग निकल रहा था। उसे बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


  लंका पुलिस मौके पर पहुंची तो सोनू के घरवाले हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि सोनू की प्रेमिका के भाई उसे देख लेने की धमकी देते थे। युवती के भाइयोें ने रविवार को भी डांसर की पिटाई की थी। सोमवार को उसे जबरन साथ ले गए। मारपीट कर जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने लगी तो घर के सामने फेंककर भाग गए। इस संबंध में सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें