फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ः छह कमरों के ताले तोड़ कंप्यूटर-सीपीयू उठा ले गए चोर

Sat, 21 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय (एमएमवी) में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के न्यू साइंस ब्लॉक में अध्यापकों के छह कमरों के ताले तोड़कर चोर कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, प्रिंटर सहित फाइल उठा ले गए।
 चोरों ने विजिटिंग बॉक्स भी नहीं छोड़ा। चोरी की सूचना से कॉलेज में हडकंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्राक्टोरियल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई। करीब सवा लाख की चोरी बताई जा रही है।
 एमएमवी न्यू साइंस ब्लॉक के बॉटनी और जूलॉजी के कमरा नंबर 130, 131, 132, 142, 140, 142 का ताला तोड़कर चोर वहां से दो सीपीयू, तीन यूपीएस, एक प्रिंटर और एक महत्वपूर्ण फाइल चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने इन कमरों में तोड़फोड़ कर कई सामानों को क्षति भी पहुंचाई है। सुबह जब चौकीदार लाल बहादुर ने कमरे के दरवाजे खुले पाए तब उसने प्राक्टोरियल बोर्ड और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची। चौकीदार की ओर से प्राक्टोरियल बोर्ड में तहरीर दी गई है। चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह का कहना है कि करीब सवा लाख रुपये का सामान चोरी गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें