फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी के विरोध पर युवक की हत्या

Sat, 21 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगलाताशी गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक को गोलियों से भून डाला। उसको पांच गोली मारी गई। पुलिस के अनुसार जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों में हत्या को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा है।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के नंगलाताशी, कृष्णानगर निवासी रिंकू (25) पुत्र गणेश पाल सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे जंगल गया था। जहां बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

आधा घंटे बाद रिंकू का भाई मुंदर जंगल गया तो उसने अपने भाई का शव खून से लथपथ देखा। मुंदर रोता हुआ अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। रिंकू की हत्या की जानकारी लगते ग्रामीण दौड़कर जंगल में पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल करने लगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि रिंकू के शव के पास दो शराब के पव्वे और दो कारतूस मिले हैं। पुलिस का कहना है कि रिंकू की हत्या के पीछे जुआ खेलना बताया गया है।

आरोपी रिंकू के परिचित हैं। पुलिस मामले की जांच कर इसका जल्द खुलासा करेगी। रिंकू के पिता गणेश पाल सरधना रोड स्थित सेंट्रल बैंक समिति की खाली पड़ी करोड़ों रुपये की जमीन पर चौकीदार हैं।

करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवाद?
गणेश पाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा रिंकू सरधना रोड स्थित गुनगुन वाटर सप्लाई कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

सेंट्रल बैंक समिति सदस्य रमेश यादव ने थाने पहुंचकर बताया कि एक भूमाफिया कई वर्षों से समिति की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में लगा है। उसने बताया कि भूमाफिया गणेश पाल सिंह की चौकीदारी करने से नाराज होकर उनके साथ मारपीट कर चुका है।

जिस पर 15 दिन पूर्व रिंकू ने भूमाफिया को धमकी दी थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है।

सट्टेबाजों का करता था विरोध?
रिंकू की हत्या होने की बात सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नंगलाताशी के कृष्णानगर में काफी दिनों से सट्टा खेला जाता है।

दर्जनों बार पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस मौके पर गई, लेकिन सेटिंग करके आरोपियों पर बिना कार्रवाई के ही लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू सटोरियों का विरोध करता था।

कई बार उसने पुलिस को सटोरियों के सट्टा खेलने की सूचना भी दी थी। हो सकता है कि सटोरियों ने रिंकू से परेशान होकर उसकी हत्या की हो।

पिता को खाना देने के बाद नहीं पहुंचा घर
रिंकू के पिता ने बताया कि रिंकू बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे उन्हें खाना देने के लिए घेर में गया था। रिंकू की मां रिश्तेदारी में एक मौत में गई हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने रिंकू से कहा था कि वह कहीं इधर उधर न जाए। घर पर उसकी मां नहीं है।

इसलिए घर जाकर सो जाए। परिजनों ने बताया कि वह उसके बाद घर नहीं पहुंचा था। उसे कोई बुलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस भी मान रही है कि रिंकू की हत्या बृहस्पतिवार रात में ही की गई है। मामले की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
रिंकू की हत्या के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। रिंकू के तीन भाई और चार बहने हैं। बड़े भाई सुनील और तीन बहनों की शादी हो चुकी है। रिंकू की हत्या के बाद सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें