फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के रागिनी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सभी आरोपियों पर लगेगा रासुका

Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ragini - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के बहुचर्चित रागिनी दूबे हत्याकांड में अंततः भारी जनदबाव के आगे पुलिस को झुकना पड़ा।  सहानुभूति बरतने का आरोप झेल रही पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की घोषणा की ।
विज्ञापन


इस बीच हत्याकांड के तीसरे आरोपी नीरज तिवारी पुत्र चंद्रमणि तिवारी ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम ने उसे जेल भेज दिया। इससे पहले मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी व राजू यादव को पुलिस ने गोरखपुर भागते समय रास्ते में गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि रागिनी हत्याकांड के मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य कोई भी करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा तीसरे ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।  मालूम हो कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव के काली मंदिर के समीप आठ अगस्त की सुबह कालेज गई छात्रा रागिनी दूबे की गला रेत कर अभियुक्तों ने हत्या कर दी थी।

इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। रागिनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंस तिवारी, उसके पिता व प्रधान कृपाशंकर तिवारी, भाई सोनू तिवारी, नीरज तिवारी व राजू यादव के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी व राजू यादव को पुलिस ने गोरखपुर भागते समय उसी रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें