फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ की अल्कोहल बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बरामद अल्कोहल की फोटो लेते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के कुटिया खुटहन गांव में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक करोड़ रुपये मूल्य की 53 ड्रम रेक्टीफाइड अल्कोहल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से चार नामी शराब कंपनियों के 10 हजार से ज्यादा होलोग्राम, पंचिग मशीन, बोलेरो आदि बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के अनुसार वे रेक्टीफाइड अल्कोहल गोरखपुर से लाते थे। रेक्टीफाइड अल्कोहल के एक लीटर से 10 लीटर शराब बनती है। इस मामले में जांच पड़ताल के लिए पुलिस और आबकारी की टीम गोरखपुर रवाना हो गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में रासेपुर गांव निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और पूर्व प्रधान राजनाथ सिंह के अलावा जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव निवासी दीपक सिंह, प्रतापपुर गांव निवासी बोलेरो चालक रामचंद्र और मेंहनगर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी विनय सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह एसओ मेंहनगर चंद्र भास्कर द्विवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ रासेपुर बाजार में स्थित मकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर में बने गोदाम से 53 ड्रम (सभी में करीब 220 लीटर) रेक्टीफाइड अल्कोहल, चार नामी शराब कंपनी के 10 हजार से अधिक होलोग्राम और बोतल, पंचिंग मशीन के अलावा सप्लाई करने में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई।

इनके पास से मिले होलोग्राम पर आबकारी आयुक्त की मुहर और हस्ताक्षर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोरखपुर की एक डिस्टलरी कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से रेक्टीफाइड अल्कोहल लाते थे।

इसी से विभिन्न ब्रांड की शराब तैयार कर उसे पूर्वांचल के जिलों के सरकारी ठेकों और बिहार तक सप्लाई करते थे। बरामद रेक्टीफाइड अल्कोहल की तीव्रता 94.1 डिग्री तक है। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि एक करोड़ से अधिक की रेक्टीफाइड अल्कोहल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रेक्टीफाइड एल्कोहल गोरखपुर की आईजीएल डिस्टलरी के अधिकारियों की मिलीभगत से लाते थे और शराब तैयार करते थे। इसकी जांच के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें