फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के बहाने पुलिस कस्टडी से फरार हुआ डी-9 गैंग का सरगना

Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
रामपुर जेल से मऊ पेशी पर लाया गया डी-9 गैंग का कुख्यात सरगना सुजीत सिंह बुढ़वा शुक्रवार देर रात पेशी से वापस ले जाते समय आजमगढ़ में शौच के बहाने पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


शातिर अपराधी के पुलिस के कस्टडी से फरार होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस उसका पीछा कर रही है। वो शहर कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिले भर की फोर्स उसके पीछे लगा दी गई है।

डी - गैंग के सरगना सुजीत सिहं को मऊ पुलिस ने छह माह पहले चिरैयाकोच में 30 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पहले सुजीत के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। उसे रामपुर जेल में रखा गया था। शुक्रवार को रामपुर पुलिस उसे पेशी के लिए वाहन से मऊ लेकर आई थी।
विज्ञापन


पेशी से वापस जाते समय रात नौ बजे के बाद वो अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर चौराहे पर शौच का बहाना बनाकर उतर गया। बताया जाता है कि पुलिस को धक्का देकर वो भाग निकला। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस उसका पीछा करने लगी।

आजमगढ़ की ओर भागते समय बताया जाता है कि सुजीत ने किसी की बाइक भी छीन ली थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा चौक के पास बाइक का एक्सीडेंट होने के कारण वो घायल भी बताया जा रहा है। वो शहर कोतवाली क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है।
विज्ञापन


जिले भर की पुलिस को उसे पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि कैदी फरार हुआ है। तलाश की जा रही है, निकलने नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें