फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : भोजन मांगने पर कलयुगी बेटे ने मां का पैर तोड़ा, हालत गंभीर

Sat, 10 Jun 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
मां-बेटे के अटूट रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना में एक कलयुगी बेटे ने भोजन मांगने पर अपनी मां का पैर तोड़ डाला। घायल मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव में शुक्रवार की रात भोजन मांगने से नाराज बेटे ने मां को लाठी से पीटकर उसका दाहिना पैर तोड़ दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल महिला अंचला (66) पत्नी स्व. अंबिका सिंह है। वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव की रहने वाली हैं। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध महिला ने बताया कि उसका बेटा और बहू भरपेट भोजन नहीं देते।
विज्ञापन


इससे तंग आकर अंचला ने कहा कि यदि भरपेट भोजन नहीं दोगे तो मैं अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगी। मां की इसी बात से नाराज बेटे ने लाठी से पीटकर उसे घायल कर दिया। इस दौरान दाहिना पैर फैक्चर हो गया है। गांव वालों की मदद से अंचला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें