फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सनकी ने हमारी बिटिया को मार डाला... जरा सा आभास होता तो मैं बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था करती’

Wed, 11 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अंजली - फोटो : file photo
विज्ञापन
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के घोसिला गांव में मंगलवार को स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा अंजलि (15) के गले पर बांकी से वार कर पट्टीदारी के चाचा आकाश गौतम उर्फ घंटी (21) ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद आकाश ने भदोही से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। वारदात की वजह अंजलि से आकाश का एकतरफा प्रेम बताया जा रहा है।

अंजलि की मां बेबी ने बिलखते हुए कहा कि नहीं पता था कि सनकी आकाश चाचा-भतीजी के रिश्ते को कलंकित कर मेरी बेटी की हत्या कर देगा। मैं अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उसे देवर कह कर पुकारती थी और अंजलि उसे चाचा कहती थी।
विज्ञापन


आकाश की क्रूरता का जरा सा भी आभास हुआ होता तो मैं उससे रिश्ता तोड़ देती और अपनी बेटी की सुरक्षा की व्यवस्था करती। मगर, सनकी पापी ने मेरी बिटिया को मार डाला...।
Trending Videos

‘अब कौन रोज पैर छुएगा, किसे आशीर्वाद दूंगा...’

आकाश - फोटो : file photo
अंजलि मंगलवार की सुबह स्कूल के लिए निकलने से पहले रोज की तरह दादा राजेंद्र राम के पैर छुए थे। राजेंद्र ने उसे दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हुए कहा था कि बिटिया मन लगाकर खूब पढ़ो।

मगर, घंटे भर बाद ही अंजलि की हत्या की सूचना मिली तो सभी अवाक रह गए। राजेंद्र बार-बार यही कह रहे थे- ‘अब कौन रोज मेरे पैर छुएगा और मैं किसे आशीर्वाद दूंगा...।’

राजेंद्र राम ने बताया कि अंजलि होनहार थी और पढ़ाई में उसका मन लगता था। लगता था कि आगे चलकर किसी बड़े पद पर पहुंचेगी। तनिक भी एहसास नहीं था कि जिस बच्ची को आशीर्वाद दिया अब उसी की हत्या का मुकदमा कपसेठी थाने में दर्ज कराना पड़ेगा।
कहा कि ईश्वर ने न्याय किया और सनकी कातिल को उसके किए की सजा मिल गई।
विज्ञापन

बदसूरत कहने पर नाराज हुआ, बैग में रखा था फोटो

UP Police
घोसिला गांव में घटनास्थल के समीप खेत में काम कर रही महिलाओं ने बताया कि आकाश की हरकतों से गुस्साई अंजलि ने उसे बदसूरत कहा था। अंजलि कह रही थी कि हमारे रिश्ते का ध्यान रखो।

भला, तुम जैसे बदसूरत और बिना एक आंख वाले के साथ कौन जिंदगी गुजारना चाहेगा...। इस पर आकाश ने कहा कि मेरी दाईं आंख नहीं है तो तुम बदसूरत कहोगी, यह मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

इसके बाद जैसे ही अंजलि आगे बढ़ी आकाश ने उस पर वार कर दिया। कंप्यूटर कोर्स की पढ़ाई करने वाला आकाश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। जिस बैग में आकाश ने बांकी रखी थी। 
  उसी से अंजलि का पोस्टकार्ड साइज फोटो भी पुलिस ने बरामद किया है। आकाश की करतूत के बाद उसके पिता रामलाल और तीनों भाई स्तब्ध दिखे।अंजलि और आकाश के परिवारीजन के बीच चार महीने पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

मामला कपसेठी थाने पहुंचा तो सुलह-समझौता हो गया। गांव में हो रही चर्चाओं के अनुसार उस दौरान भी मामला आकाश की करतूतों और अंजलि को परेशान करने से जुड़ा था।

लोक-लाज के भय से अंजलि के परिवारीजनों ने जमीन विवाद की शिकायत की थी। थानाध्यक्ष कपसेठी ने बताया कि पूर्व की घटना की जानकारी नहीं है लेकिनमंगलवार को जो भी हुआ वह सनकी आकाश ने एकतरफा प्यार के चक्कर में किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें