उत्तर पश्चिम जिले की साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को लाखों की चपत लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रुपये, 25 मोबाइल फोन, अमेजॉन कंपनी के 13 आर्डर स्लीप, 40 पासबुक और चेकबुक सहित अन्य सामान जब्त किया है।
आरोपी फर्जी सिम से गिफ्ट कार्ड के जरिए कीमती फोन बुक करता था और कंपनी से सामान आने पर उसमें सामान नहीं होने की बात कहकर कंपनी से रिफंड ले लेता था।
जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम चौपड़ा और सचिन जैन के रूप में हुई है। गत 17 अगस्त को अमेजॉन शॉपिंग कंपनी के एक अधिकारी ने केशवपुरम थाने में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।
बताया कि अप्रैल 2017 से मई 2017 के बीच 166 कीमती मोबाइल फोन के आर्डर दिए गए। ज्यादातर ग्राहकों ने बॉक्स खाली होने की शिकायत की। ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड दिए गये। साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि 166 फोन का आर्डर 141 फोन से 48 विभिन्न ग्राहकों ने बुक कराया था।
कंपनी से बॉक्स में कुछ भी नहीं होने की बात करता था
बाबा गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
पुलिस ने सभी फोन नंबर की जांच करने के बाद त्रिनगर निवासी शिवम अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने रोहिणी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और कई होटलों में काम कर चुका है। शिवम ने पूछताछ में बताया कि ठगी करने के लिए उसने त्रिनगर निवासी सचिन जैन से फर्जी सिम खरीदी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शिवम ने एक स्कीम के तहत ऑनलाइन मोबाइल फोन बुक कराया। कंपनी ने उसे फोन भेजा। लेकिन शिवम ने कंपनी को बताया कि उसके बॉक्स में कुछ भी नहीं था।
कंपनी ने उसे गिफ्ट कार्ड भेजा। उसके बाद वह सचिन से 150 रुपये में फर्जी सिम लेने लगा और गिफ्ट कार्ड के जरिए फोन मंगवाने लगा और कंपनी से बॉक्स में कुछ भी नहीं होने की बात कहकर उनसे रिफंड लेने लगा।