फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सो रही युवती के ऊपर फेंका तेजाब

Wed, 19 Jun 2019 04:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक तरफा प्यार में युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। मंगलवार को रात में युवती अपने घर की छत पर सो रही थी तभी मनचले युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बाजार में मंगलवार रात लगभग दो बजे शहाबुद्दीन पुत्र छेदी अपने पड़ोस के रहने वाली एक युवती के छत पर दीवारप फांद कर पहुंचा। इसके बाद युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया। युवती ने इसके बाद चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद शहाबुद्दीन वहां से भाग गया। इसी दौरान युवती के परिवार के लोग भी उठ गए। तेजाब फेंकने से युवती के सिर के बाल और पीठ का कुछ हिस्सा जल गया है। आनन फानन में युवती को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती द्वारा बताए गए युवक को उसके घर से रात में ही हिरासत में ले लिया। वहीं, बुधवार सुबह पीड़ित युवती के पिता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

उधर मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि युवती और युवलक के बीच में पिछले दो सालों से बातचीत होती थी।

जिसके बाद युवक एक तरफा प्रेम के कारण युवती पर तेजाब फेंक दिया है। घटना की लिखित तहरीर थाने पर पीड़िता के पिता द्वारा दी गई है। जिसके आधार पर युवती की मेडिकल जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें