फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : दाह-संस्कार करने जा रहे थे लोग, ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत

Mon, 30 Jan 2017 06:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
दो की घटना स्थल पर तथा एक की इलाज के दौरान हुई मौत - फोटो : demo photo
विज्ञापन
भदोही जिले के धीना थाना क्षेत्र में सोमवार को दाह संस्कार के लिए जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार को दोपहर बाद बघरी गांव के पास हुआ।  सभी मृतक एवतीं गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

वे लोग गांव की वृद्धा  राधिका शर्मा (60) के शव का अंतिम संस्कार करने क्षेत्र के जिगना घाट जा  रहे थे। दो की घटना स्थल पर तथा एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मौके पर पहुंची धीना पुलिस सभी के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। 
एवतीं गांव निवासिनी राधिका शर्मा (60) काफी दिनों से बीमार थीं। सोमवार दोपहर एक बजे उन्होंने दम तोड़  दिया।
करीब तीन बजे परिवार और गांव के लोग गांव के ही एक ट्रैक्टर से उनका अंतिम संस्कार जिगना घाट जा रहे थे। बघरी गांव के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर  ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्राली पलटते ही उसपर सवार सभी लोग गिर गए। तीन  लोग ट्राली के नीचे दब गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दबे  लोगों को बाहर निकाला लेकिन तबतक दो लोग मनोज शर्मा (35) और योगामुनि शर्मा  (65) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं सब्बल खरवार (40) गंभीर रूप से  घायल हो गए। सव्बल की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
विज्ञापन

एक साथ तीन मौत से जहां मृतक के घरों में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में सन्नाटा  पसर गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें