फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के पाया से गंगा में गिरा मजदूर, मौत

Fri, 17 Feb 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सरसौल-बलुआ घाट पुल से जुड़ा मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन सरसौल-बलुआ घाट पुल के 14 नंबर पाया पर शुक्रवार को काम रहा मजदूर नायब अली (24) गंगा नदी में गिर गया। पुल पर मौजूद लोग आननफानन में उसे इलाज के लिए वाराणसी लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पुल निर्माण का कार्य करा रही कंपनी जीसीएल के साइट इंजीनियर कारुण सिंगला की तहरीर पर चौबेपुर थाने में दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया गया है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल से चंदौली के बलुआ घाट को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल बनाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे 29 मजदूर पुल के 14 नंबर पाया पर काम कर रहे था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे गंगा में जा गिरा।
विज्ञापन


नायब के गंगा में गिरते ही साथी मजदूरों में कोहराम मच गया। नाविकों ने नायब को बाहर निकाला फिर पुल निर्माण कंपनी के कर्मचारी उसे लेकर दीनदयाल अस्पताल की ओर निकले। रास्ते में ही उसकी मौत हो जाने पर शव को दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें