फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के चलते पुलिस कस्टडी से भागा किशोर, घर पहुंचा तो मां ने पुलिस को सौंपा

Tue, 14 Feb 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
यह वाकया उन मां-पिता के लिए सबक और सीख हो सकता है, जो अपने बच्चों की गलतियों को छिपाते हों। मामला जैतपुरा थाने से जुड़ा है। पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के आरोपी किशोर को उसकी मां थप्पड़ जड़ते हुए सोमवार रात थाने पहुंची और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बेटे को सुधारने की पुलिस से मिन्नत भी की। एसएसपी नितिन तिवारी ने इसकी सराहना की। कहा, हर मां-बाप को अपने बच्चे की गलती ढंकने के बजाए, उन्हें सुधारने के लिए ऐसी ही प्रभावी कोशिश करनी चाहिए।
जैतपुरा क्षेत्र के ओरीपुरा मुहल्ले मेें दो किशोर रविवार शाम मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलते पकड़े गए थे।

लोगों ने दोनों को जैतपुरा पुलिस को सौंप दिया था। दोनों के खिलाफ चोरी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को ऑटो से दो सिपाही रामनगर स्थित बाल संरक्षण गृह ले जा रहे थे।
विज्ञापन


चौकाघाट चौराहे पर जाम के दौरान ऑटो खड़ा हुआ तो एक किशोर सिपाही का हाथ झटककर भाग निकला। देर रात घर पहुंचा और मां को सारी बात बताई। इस पर मां ने उसे पीटा और थाने लेकर पहुंची। मंगलवार को किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें