फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-मिर्जापुर की सीमा पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर स्कार्पियो सवारों ने किया हमला

Tue, 14 Feb 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Scorpio - फोटो : demo photo
विज्ञापन
वाराणसी-मिर्जापुर की सीमा पर स्थित करसड़ा में मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार कुशवाहा पर स्कार्पियो सवार लोगों ने हमला कर दिया। उनसे लूट की भी कोशिश की।
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर रोहनिया थाने में दो अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास, हमला, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी।
विधानसभा चुनाव में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे पीडब्ल्यूडी के जेई विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि करसड़ा में लगाए गए बैरियर पर वह पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान करीब एक बजे चुनार की ओर से आ रही स्कार्पियो को उन्होंने रोका और उस पर लगी काली फिल्म उतरवाने को कहा। इतना सुनते ही स्कार्पियो सवार दो लोग नीचे उतर आए और गालीगलौज शुरू कर दी।
विनोद ने अपने मोबाइल से जब इसकी वीडियो रिकार्डिंग करनी चाही तो उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की। विनोद को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई पर उतर आए।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने पर इसकी सूचना दी तो दोनों हमलावर स्कार्पियो में बैठकर तेजी से अमरा-अखरी चौराहे की तरफ भाग निकले।
स्टैटिक मजिस्ट्रेट विनोद ने बताया कि सफेद रंग की स्कार्पियो (यूपी 63 के 6100) और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें