बलिया। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन किया गया। उस वक्त एंटी रोमियो की चपलता और तत्परता की ही देन थी कि रातोरात सारे रोमियो अंडर ग्राउंड होना शुरू कर दिए थे, या फिर खुदको सुधारने में लग गए थे। लेकिन कुछ ही दिनों में इस दस्ते की सुस्त पड़ जाने के कारण एक बार फिर रोमियो दुरूस्त हो गए है।
बीते एक पखवारे में छेडख़ानी से अनेकों मामले सामने आए है। कालेजों तथा गल्स स्कूलों में एक बार फिर से रोमियों की चहल-पहल बढ़ गई है। नतीजन एक बार फिर लड़कियां खुदको असुरक्षित महसूस करने में लगी है। गुलाब देवी इंटर कालेज के पास एक बार फिर रोमियो की चहल-पहल बढ़ गई है। आते-जाते लड़कियों पर फब्तियां कसना इनकी आदत में शुमार है। लड़की भी बेचारी शायद अभिभावक के डर से कह नहीं पा रही है क्यों उसके अभिभावक कहीं उसका स्कूल न छुड़वा दें।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते रविवार की शाम अपनी सहेली के घर गई लड़की को एक युवक ने पकड़कर जबरिया करकट शेड में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित की मां थाने में तो तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 जून की शाम एक किशोरी शौच करने गई हुई थी। इसबीच उक्त अभियुक्तों ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और सूनसान जगह की ओर जबरिया ले जाने लगा। बांसडीहरोड पुलिस ने कतरिया निवासी अभियुक्त रमेंद्र उर्फ राजेंद्र , राजेश, गौतम, विनय के विरूद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
वहीं, नरहीं थाना क्षेत्र के कोट अंजोरपुर गांव में बीते दिनों बरामदे में बैठकर पढ़ रही एक लड़की को बगल के ही कुछ अराजक तत्वों ने छींटाकशी की जिस पर दो पक्षों में मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने दोनों पर 151 की।