फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह से अधिक मड़हे जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय गांव में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से छह से अधिक मड़हों में आग लग गई। जिससे उनमें रखे नकदी और आभूषण आग की भेंट चढ़ गए। जबकि कुछ जानवर भी झुलस कर मर गए।
विज्ञापन

टोला शिवन राय गांव निवासी श्रीभगवान पासवान का परिवार प्रति दिन की भांति मंगलवार की रात भोजन कर अपने मड़हे में सो गया था कि अचानक मड़हे के उत्तरी छोर से आग की लपटें निकलने लगी। शोर सुन मड़हे में सो रहे पासवान का परिवार जग कर मड़हे से बाहर निकला । अभी ग्रामीण कुछ कर पाते कि देखते ही देखते पड़ोसी कमलेश साहू व परमात्मा साहू के भी मड़हे में आग लग गई। सभी लोगों के कुल सात मड़हे जलकर राख हो गए तथा उसमें रखी दैनिक उपभोग की सारी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गई। भगवान पासवान के मड़हे में बंधी दो सुअर, सोने व चांदी के हजारों रुपए के आभूषण, पच्चीस हजार रुपये नकदी भी जल गए। वहीं कमलेश व परमात्मा के मड़हे में रखे दैनिक उपभोग की वस्तुओं सहित कमलेश की दो बकरियां और दोनों के नकदी आभूषण, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गए । सूचना के बावजूद अग्निशमन के लोग नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें