फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में 50 लाख की मिलावटी शराब की खेप बरामद, तीन गिरफ्तार, चार साथी फरार

Sat, 07 Oct 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़े गए तीन युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ जिले के सरायलखंसी थाने के साथ स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त रूप से अभियान चलाकर औद्योगिक क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम स्थित मकान से 50 लाख की मिलावटी शराब की खेप बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान तीन कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय चालान कर दिया गया, जब कि फरार चार आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

शनिवार को प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी ने इस संबंध में बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को स्वाट टीम और सरायलखंसी थाने की पुलिस टीम ने बढ़ुआगोदाम के पास औद्योगिक क्षेत्र में सोनू सिंह के मकान पर छापेमारी कर अवैध शराब के खेप को बरामद की।
विज्ञापन


उधर पुलिस टीम ने बदमाशों के संग मुठभेड़ का दावा किया है। पुलिस ने मौके से नीरज पांडेय, रविकांत मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू, एक मोटरसाईकिल बरामद हुई।

मौके से प्रतिबंधित अप मिश्रित व्हिस्की की 750 एमएल की 4248 शीशी, 180 एमएल की 33600 शीशी बरामद हुई। बरामद हुई 11000 लीटर शराब की बाजार में कीमत लगभग 50 लाख से अधिक है।

इसके अलावा एक किलो नौसादर की टिकिया, दो किलो यूरिया भी बरामद हुआ। मौके से फरार हुए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह, डब्लू सिंह उर्फ प्रभात सिंह, रवि यादव तथा अमरनाथ दूबे के रूप में हुई।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनकी टीम का सरगना अमरनाथ दुबे है, जो हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से अवैध शराब ट्रक द्वारा मंगा कर पूर्वांचल के भिन्न-भिन्न जिलों में छोटे वाहनों से सप्लाई करता है।

इस शराब की तस्करी बिहार तक की जाती है। पुलिस टीम को डीआईजी आजमगढ परिक्षेत्र ने 12500 तथा एसपी मऊ ने 5000 रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें