फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर परमिट वाले 226 ऑटो और ई-रिक्शा सीज

Tue, 20 Dec 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
ई रिक्शा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बगैर परमिट के शहर में चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पूरे दिन भर में 226 ऑटो और ई-रिक्शा सीजकर ट्रैफिक पुलिस लाइन भेजे गए। शहर भर में हुई कार्रवाई से ऑटो और ई रिक्शा चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी यातायात संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले 230 लोगों का शहर के अलग-अलग स्थान पर चालान किया गया। इसके साथ ही 286 वाहनों से एक लाख सत्रह हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।

सीओ ट्रैफिक ने कहा कि जिन वाहनों की परमिट शहर की नहीं है वे वाहन कतई नहीं चलने पाएंगे और रोजाना उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एक बार जिस वाहन को सीज कर दिया जाएगा यदि वह शहर में दोबारा मिलेगा तो उसकी परमिट निरस्त कराने के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें